आरोपितों को पकड़ने के लिए एसपी से गुहार

बेतियाः नगर थाना क्षेत्र के संतघाट निवासी एक पीड़िता ने नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 5/14 के अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी है. पीड़िता ने बताया कि बलात्कार आरोपित सरेआम घूम रहे हैं और फिर से ऐसी हरकत करने का धमकी दे रहे हैं. इससे उसका जीना मुहाल हो […]

बेतियाः नगर थाना क्षेत्र के संतघाट निवासी एक पीड़िता ने नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 5/14 के अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी है. पीड़िता ने बताया कि बलात्कार आरोपित सरेआम घूम रहे हैं और फिर से ऐसी हरकत करने का धमकी दे रहे हैं.

इससे उसका जीना मुहाल हो गया है. जानकारी के अनुसार गत 31 दिसंबर की शाम पीड़िता संतघाट स्थित घर में अकेली बैठी थी. तभी संजय कुमार, प्रमोद कुमार, देवदत कुमार, मुकुलध्वज आकर जोर जबरदस्ती करने लगे. विरोध करने पर चाकू से वार कर भाग गये थे. घायल पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में हुआ. महिला से फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपितों पर नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >