आरएलएसवाइ कॉलेज के छात्र को मारी गोली

बेतियाः आरएलएसवाइ कॉलेज के एक छात्र को अपराधियों ने शुक्रवार की देर संध्या गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना नगर के दुर्गाबाग मंदिर के समीप घटी. जख्मी युवक बानूछापर निवासी हरिशंकर राय का पुत्र लक्की कुमार (20) है. अस्पताल में भर्ती लक्की को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है. जख्मी युवक ने बताया […]

बेतियाः आरएलएसवाइ कॉलेज के एक छात्र को अपराधियों ने शुक्रवार की देर संध्या गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना नगर के दुर्गाबाग मंदिर के समीप घटी. जख्मी युवक बानूछापर निवासी हरिशंकर राय का पुत्र लक्की कुमार (20) है. अस्पताल में भर्ती लक्की को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है. जख्मी युवक ने बताया कि संध्या के वक्त पावर हाउस चौक से दोस्तों के साथ अपने घर बाइक से जा रहा था, तभी दुर्गाबाग मंदिर के समीप दो बाइक सवार चंदन सिंह, दीपू सिंह, राहुल व शिवम समेत पांच लोग आये और उस पर बंदूक से फायरिंग की.

अपराधियों की पहली गोली उसके दोस्त दीपक के करीब से निकल गयी. फिर अपराधियों ने दूसरी गोली चलायी, जो उसके दाहिने हाथ पर लग गयी. गोली लगते ही वह बाइक से गिर गया और शोर मचाना शुरू किया. तब तक हमलावार फरार हो गये. उसके दोस्तों ने उसे इलाज के लिए एमजेके हॉस्पिटल पहुंचाया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष विमलेंदू कुमार व दारोगा ओमप्रकाश चौहान अस्पताल पहुंच गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी छात्र के बयान पर चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की जा रही है. घटना के पीछे पूर्व का विवाद बताया जा रहा है. शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >