आज से चलेगा अभियान

बेतियाः समकालीन अभियान के समापन के बाद अब पुलिस की नजर बाइक चालकों पर है. जिले के सभी इलाकों में अभियान चला कर बाइक की सघन जांच की जायेगी. पुलिस इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि बुधवार से सभी थाना क्षेत्रों में जांच शुरू कर दिया […]

बेतियाः समकालीन अभियान के समापन के बाद अब पुलिस की नजर बाइक चालकों पर है. जिले के सभी इलाकों में अभियान चला कर बाइक की सघन जांच की जायेगी. पुलिस इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है.

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि बुधवार से सभी थाना क्षेत्रों में जांच शुरू कर दिया जायेगा. हालांकि तत्काल यह अभियान दो दिन लगातार चलेगा. जानकारी के अनुसार बाइक की कागजात सहित ट्रिपल लोडिंग आदि की जांच करेंगे. कमी पाये जाने पर दंडित किया जायेगा. इससे बाइक की हो रही चोरी पर अंकुश लगेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >