जागरूकता रैली से बताई शराब की बुराई

वाल्मीकिनगर : सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र- छात्राओं , शिक्षकों तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शराब की बुराइयों से लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गयी. यह रैली मुख्य सड़क से होते हुए गोल चौक टंकी बाजार पहुंची. रैली का प्रतिनिधित्व समाजसेवी विनय सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि नशा से परिवार […]

वाल्मीकिनगर : सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र- छात्राओं , शिक्षकों तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शराब की बुराइयों से लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गयी. यह रैली मुख्य सड़क से होते हुए गोल चौक टंकी बाजार पहुंची. रैली का प्रतिनिधित्व समाजसेवी विनय सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि नशा से परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ नस्ल भी खराब हो जाती है. बच्चे पढ़ने के बजाय नशा करने के धंधे में लग जाते हैं.

इससे उनकी मौत असमय ही हो जाती है और महिलाएं विधवा होकर जीने को मजबूर हो जाती हैं. इसलिए नशा से तौबा करें और मुख्य धारा में शामिल होकर विकास के पथ पर अग्रसर हों. छात्रों ने जिसने पिया शराब उसका जीवन हुआ खराब, शराब छोड़ो परिवार जोड़ो, जब नशा मुक्त होगा बिहार तभी बनेगा समृद्ध व सशक्त बिहार आदि नारे लगाये. रैली में विद्यालय के सैकड़ों छात्र- छात्राएं शामिल थे. मौके पर प्राचार्य केके शर्मा, शिक्षक प्रभु प्रसाद, अनिरुद्ध द्विवेदी, श्रीराम सिंह, शंभु कुमार, गुडि़या कुमारी, मनोज कुमार, शिबु कुमार, रंजीता कुमारी, माधुरी आदि थे ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >