राशि खर्च करने में पिछड़ गये प्रखंड-अंचल, लगी फटकार

बेतिया : वित्तीय वर्ष के आखिरी माह होने को लेकर डीएम ने आवंटन का शत प्रतिशत राशि व्यय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. डीएम लोकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट के विकास भवन में अधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने निर्वाचन कार्य, सामाजिक कल्याण, विकास, आपदा राहत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृति आदि […]

बेतिया : वित्तीय वर्ष के आखिरी माह होने को लेकर डीएम ने आवंटन का शत प्रतिशत राशि व्यय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. डीएम लोकेश कुमार सिंह कलेक्ट्रेट के विकास भवन में अधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा कर रहे थे.
उन्होंने निर्वाचन कार्य, सामाजिक कल्याण, विकास, आपदा राहत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृति आदि के विपत्रों के भुगतान हेतु जिला से प्रखंड व अंचल कार्यालयों को विभिन्न शीषार्ें में राशि उपावंटित किया. लेकिन वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में भी व्यय की स्थिति संतोषजनक नहीं है.
अगर समय पर राशि का व्यय नहीं किया जायेगा तो राशि के व्यपगत ( संचेम ) हो जाने की आशंका है. जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को कहा है कि निर्वाचन कार्य, सामाजिक कल्याण, विकास, आपदा राहत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृति आदि मद की राशि का हर हालत में शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित कराये. डीएम ने नाराजगी जाहिर किया गया कि प्रखंड एवं अंचल को दिये गये बहुत से मदों में आवंटन का व्यय नहीं हुआ है और किसी भी समय इसके निकासी पर रोक लग सकती है.
विद्युत विभाग को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश :बेतिया. चालू वित्तीय वर्ष में विद्युत विभाग के राजस्व वसूली का प्रतिशत संतोषजनक नहीं है. जिला पदाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंताओं को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले विद्युत अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >