थरूहट क्षेत्र के विकास के लिए पीएचइडी तैयार

बेतिया : इस भीषण गरमी को देखते हुए गौनाहा प्रखंड के सहोदरा दुर्गा माई स्थान एवं धर्मपुर माई स्थान रामनवमी के अवसर पर लगने वाले मेले में जमा होने वाले भीड़ को देखते हुए जिले के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने मिनी पाइप जलापूर्ति योजना के अंतर्गत स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कार्य प्रारंभ कर […]

बेतिया : इस भीषण गरमी को देखते हुए गौनाहा प्रखंड के सहोदरा दुर्गा माई स्थान एवं धर्मपुर माई स्थान रामनवमी के अवसर पर लगने वाले मेले में जमा होने वाले भीड़ को देखते हुए जिले के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने मिनी पाइप जलापूर्ति योजना के अंतर्गत स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है.

इस संदर्भ में कार्यपालक अभियंता भोगेंद्र मिश्र एवं सहायक अभियंता अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सहोदरा स्थान के प्रांगण में ओडेक्स मशीन द्वारा बोरिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. शेष मात्र पाइप लाइन का कार्य प्रगति पर है. वहीं धर्मपुर माई स्थान के प्रांगण में बोरिंग का कार्य प्रगति पर है. उसे शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >