दुर्घटना के बाद बेकाबू भीड़ ने दारोगा को पीटा

बैरिया (पचं) : बेतिया-बैरिया मुख्य पथ बगही बढ़ईया टोले के समीप बाइक की ठोकर से आठ साल का बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. इसी दौरान जरूरी काम से बैरिया थाने में पदस्थापित दारोगा प्रमोद प्रसाद बेतिया आ रहे थे, तभी बेकाबू भीड़ उन पर टूट पड़ी. भीड़ […]

बैरिया (पचं) : बेतिया-बैरिया मुख्य पथ बगही बढ़ईया टोले के समीप बाइक की ठोकर से आठ साल का बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. इसी दौरान जरूरी काम से बैरिया थाने में पदस्थापित दारोगा प्रमोद प्रसाद बेतिया आ रहे थे, तभी बेकाबू भीड़ उन पर टूट पड़ी. भीड़ ने दारोगा की पिटाई कर दी. दारोगा अपने बचाव में अपना परिचय देते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी. बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से दारोगा को बचाया.

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दारोगा पर हमला करनेवालों को चिह्नित किया जा रहा है. इन पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
ग्रामीणों ने बताया कि बेतिया से बैरिया की ओर तेज गति से बाइक सवार जा रहा था. इसी बीच बढ़ाईया टोले के समीप चंदेश्वर प्रसाद के आठ वर्षीय पुत्र को ठोकर मार दी. बाइक लेकर फरार हो गया. ठोकर से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में परिजनों ने भरती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
बाइक की ठोकर से घायल हुआ बच्चा, सड़क पर उतरे ग्रामीण
-परिचय देने के बाद भी नहीं मानी भीड़, ठोकर का आरोप लगा दारोगा पर टूट पड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >