दुष्कर्म पीड़िता की एफआइआर नहीं 27 दिन बाद एसपी के संज्ञान में आया

बगहा : ठकराहां की एक नाबालिग लड़की को दो दिनों तक बंधक बना कर आरोपित ने दुष्कर्म किया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो छोड़ दिया. दर्द से कराहती हुई पीडि़ता अपनी मां के साथ थाने पहुंची तो थानेदार ने कहा कि पंचायती कर लो.. एफआइआर कराने से बदनामी होगी. यह घटना गत 12 फरवरी […]

बगहा : ठकराहां की एक नाबालिग लड़की को दो दिनों तक बंधक बना कर आरोपित ने दुष्कर्म किया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो छोड़ दिया. दर्द से कराहती हुई पीडि़ता अपनी मां के साथ थाने पहुंची तो थानेदार ने कहा कि पंचायती कर लो.. एफआइआर कराने से बदनामी होगी. यह घटना गत 12 फरवरी की है.पीडि़ता की मां गुरुवार को एसपी से मिली और इस आशय की शिकायत की.

उसने बताया कि मेरी नाबालिग लड़की को उसी के गांव का एक आरोपित बहला फुसला कर ले गया और दो दिनों तक अपने घर में बंधक बना कर दुष्कर्म किया. पीडि़ता दो दिनों बाद घर आयी तो उसकी हालत काफी खराब थी. उसने आप बीती बतायी तो मैं थाने ले कर गयी. वहां थानेदार साहब मिले . जब मैंने उनको सारी बात बतायी और आरोपित के बारे में बताया तो वे बोले कहां के कसे मुकदमा के चक्कर में पड़ोगी. सुलह समझौता कर लो.
इससे बदनामी होगी. मैं पंचायती से इनकार की. 25 दिनों तक रोज थाने जाती रही. लेकिन थानेदार ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. एसपी आनंद कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता के साथ लिया है और पुलिस निरीक्षक को जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >