फोन पर कभी न बतायें पासवर्ड

बैंक आपसे फोन पर कभी आपके बैंक खाते संबंधी कोई जानकारी, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का पिन नहीं पूछता है. यह पूछताछ सिर्फ आपके साथ ठगी करने वाला हैकर ही कर सकता है. लिहाजा ऐसे फोन को ट्रीट नहीं करें, अलर्ट रहे और ठगी के शिकार होने से बचें…. बेतिया : भारतीय […]

बैंक आपसे फोन पर कभी आपके बैंक खाते संबंधी कोई जानकारी, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का पिन नहीं पूछता है. यह पूछताछ सिर्फ आपके साथ ठगी करने वाला हैकर ही कर सकता है. लिहाजा ऐसे फोन को ट्रीट नहीं करें, अलर्ट रहे और ठगी के शिकार होने से बचें….

बेतिया : भारतीय स्टेट बैक के महाप्रबंधक विजय सिंह नेगी ने बैंकिंग सेवाओं की कई जानकारियां दी. खाताधारकों से सुझाव लिये, कमियां सुनी और उसे दूर करने का आश्वासन दिया. साथ ही साइबर क्राइम के स्मार्ट हैकरों से सचेत रहने की भी बात कही. जीएम श्री नेगी शुक्रवार की शाम शहर के एक होटल में बैंक ग्राहकों से रूबरू थे. टाउन हाल मीटिंग कार्यक्रम के तहत हुए इस आयोजन में बैंक की खुबियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि एसबीआई ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग देने के साथ संतुष्टिपूर्ण सेवा देने के लिए कृतसंकल्पित है.
कार्यक्रम में शहर व जिले के कई बड़े व्यवसायी, खाताधारक ने अपने सुझाव दिये. कार्यक्रम के दौरान उप महाप्रबंधक मनोज मेहरोत्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का संचालन सुरेश गुप्त ने की. मौके पर मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार, मनीष कुमार, रामप्रवेश चौधरी, शैलेश जायसवाल, मनमोहन शर्मा, निलयकांत मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, नितिका मिश्रा, डाॅ सुशील चौधरी, प्रो. योगेश्वर प्रसाद मौजूद थे.
बोले व्यवसायी : संजय मोटानी ने कहा कि एसबीआई के उत्पाद बेहतर है, लेकिन सेवा में थोड़ी कमी है. रजत ने चेक क्लीयरिंग में होनेवाले अनावश्यक विलंब की बात कही. प्रदीप दूबे व हरिनगर चीनी मिल के प्रबंधक ने रामनगर व नरकटियागंज में एटीएम बढ़ाने की मांग रखी.
ये बरतें सावधानी
डेबिट या क्रेडिट कार्ड का वन टाइम पासवर्ड किसी को भी न बताएं
एटीएम कार्ड के 16 अंकों का नंबर भी न बताएं
कार्ड के पीछे लिखा तीन अंकों का वेरीफिकेशन वैल्यू नंबर भी न बताएं
एटीएम में ट्राजेक्शन करते समय ध्यान रखे की केबिन में कोई न हो
एटीएम का प्रयोग करते समय किसी अनजान या गार्ड की मदद न लें
एटीएम छोड़ते समय कैसिंल बटन को जरूर दबाएं
किसी भी बैंक का कर्मी एटीएम रिनीवल करने या उसका पिन जानने के लिए फोन नहीं करता
एलर्ट रहने के लिए बैंक में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करा लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >