हाइटेंशन तार ने ली पति व गर्भवती पत्नी की जान

बेतिया : शहर से सटे मंशा टोला में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पति व गर्भवती पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात करीब 8.30 बजे उस समय हुई, जब दिल्ली से ससुराल आया मोहम्मद वसीम घर की छत पर चढ़ कर मोबाइल फोन से बात कर रहा […]

बेतिया : शहर से सटे मंशा टोला में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पति व गर्भवती पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात करीब 8.30 बजे उस समय हुई, जब दिल्ली से ससुराल आया मोहम्मद वसीम घर की छत पर चढ़ कर मोबाइल फोन से बात कर रहा था. इसी दौरान घर से सटे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया.

उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आयी पत्नी शाहजहां खातून ने पहले पति को छुड़ाने का प्रयास किया. जब उसे कोई उपाय नहीं सूझा, तो वह पति के पैर को पकड़ अपनी ओर खींचने लगी. इस दौरान शाहजहां को भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया.

जब तक परिजन व गांव वालों को इस बात की खबर लगती. दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची गयी. पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजेके अस्पताल भेज दिया. इधर, गुरुवार सुबह एसडीएम सुनील कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार झा व बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने घटना का जायजा लिया. कार्यपालक अभियंता ने मौके पर पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की भी घोषणा की.
बेतिया के मंशा टोला में हुई घटना
छत पर मोबाइल से बात करने के दौरान करंट की चपेट में आया वसीम
पति की आवाज सुन बचाने गयी पत्नी शाहजहां की भी हुई मौत
आठ दिन पहले ससुराल आया था वसीम : मोहम्मद वसीम दिल्ली में रहकर ट्रक चालक का काम करता था. वह आठ दिन पहले ही पत्नी स बच्चों से मिलने के लिए अपनी ससुराल मंशा टोला आया था. ससुराल आये एक सप्ताह ही बीते थे कि यह हादसा हो गया. मृतक दंपती की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं, जो इस घटना से बिल्कुल ही अनजान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >