सीएम का पुतला दहन

बेतियाः भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइएम) ने शुक्रवार को राज्यव्यापी प्रतिरोध कार्यक्रम आयोजित किया. पूर्णिया के कृत्या नगर थाना में हुई घटना से आहत पार्टी ने विरोध मार्च भी निकाला. मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला. प्रशासन, जमींदार, गंठजोड़ मुरदाबाद के […]

बेतियाः भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइएम) ने शुक्रवार को राज्यव्यापी प्रतिरोध कार्यक्रम आयोजित किया. पूर्णिया के कृत्या नगर थाना में हुई घटना से आहत पार्टी ने विरोध मार्च भी निकाला. मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला. प्रशासन, जमींदार, गंठजोड़ मुरदाबाद के नारा के साथ सोआ बाबू चौक पर सीएम का पुतला भी दहन किया गया. मौके पर प्रभुराज नारायण राव, विजय नाथ तिवारी, प्रभुनाथ गुप्ता, अवध बिहारी, म हनीफ, सुनील कुमार गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, शंकर राव, विनोद कुमार, अनवर अली, अब्बास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >