गैस सिलेंडर में लगी आग, लाखों की क्षति

बेतिया : नगर के कालीबाग (राजेंद्र नगर) ओपी थाना के पीछे रविवार की रात संजय पांडेय के घर में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है. बताया जाता है कि भवन के दूसरे तल पर बने रसोई घर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में अचानक आग पकड़ लिया. देखते ही देखते […]

बेतिया : नगर के कालीबाग (राजेंद्र नगर) ओपी थाना के पीछे रविवार की रात संजय पांडेय के घर में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है. बताया जाता है कि भवन के दूसरे तल पर बने रसोई घर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में अचानक आग पकड़ लिया. देखते ही देखते रसोई घर मे लगे गैस चूल्हा, पाइप सहित सभी खाद्य सामग्री जल कर राख हो गया. सूचना पर पहुंची अग्नि शामन गाड़ी पर कार्यरत जयंत कुमार सिंह, विजय प्रताप राव, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, ललन प्रसाद के प्रयास पर आग पर काबू पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >