दरिंदगी: मासूम बेटा कराहता रहा, बाप जलाता रहा...

बेतिया : दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता बाप-बेटा का होता है. लेकिन इस प्यारे रिश्ता को भी एक कलयुगी बाप ने तार-तार कर दिया. महज तीन साल के मासूम को उसके पिता ने ही रसोई गैस जला उसके मासूम पैरों को जला डाला. मासूम के उस दर्द भरी आवाज से भी इस कठोर ह्दय वाले […]

बेतिया : दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता बाप-बेटा का होता है. लेकिन इस प्यारे रिश्ता को भी एक कलयुगी बाप ने तार-तार कर दिया. महज तीन साल के मासूम को उसके पिता ने ही रसोई गैस जला उसके मासूम पैरों को जला डाला. मासूम के उस दर्द भरी आवाज से भी इस कठोर ह्दय वाले पिता का दिल नहीं पसीजा और वह ठहाके लगा कर हंसता रहा.

यह घटना शहर के जंगी मस्जिद कॉलोनी की है. कॉलोनी के तारकेश्वर साह ने अपने तीन साल के मासूम बच्चे का पैर रसोई गैस पर जला दिया. इस घटना के दौरान जब बच्चे की चीख उसकी मां रेखा देवी सुनी तो वह दौड़ कर घर में आयी. रेखा ने देखा की उसका पति ही बच्चे का पैर गैस पर जला रहा है. पत्नी को देख पति बच्चे को छोड़कर फरार हो गया. पत् नी बच्चे को लेकर फौरान भागते हुए एमजेके हॉस्पिटल में पहुंची. जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ.

इधर इस घटना को लेकर पत् नी रेखा देवी ने अपने पति तारकेश्वर साह के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि उसका पति हमेशा परेशान करता है और घर चलाने को लेकर पैसा भी नहीं देता है. जब इस बात पर उसने पति को बोला तो पति ने बेटा का पैर जला डाला. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >