गौनाहा : शनिवार को सहोदरा थाना क्षेत्र के धनौजी गांव मे बच्ची की मौत को लेकर जमुनिया-नरकटियागंज मुख्य पथ को ग्रामीणों ने घंटों जाम किया. जाम को लेकर जाम मे फंसे लोगों का आवा-गमन घंटों बाधित रहा.
मृतक के परिजन बच्ची के मौत को लेकर मुआवजा की मांग कर रहे थे. वहीं मौके पर पहुंची सहोदरा पुलिस व थानाध्यक्ष केएम गुप्ता व एसआई बजरंगी यादव के पहल से जाम को खत्म करवाया गया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि 25 फरवरी को 12 बजे दिन मे कटराव गांव निवासी नंदू राउत की आठ वर्षीय बच्ची आरती कुमार स्कॉरपियो की चपेट मे आने से इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. जिसको लेकर मृतका के परिजन मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम किया था. परिजनों को मुआवजा देने की बात कही गयी है.
