जिला प्रशासन की नजर में पुरुष विधायक हैं ''महिला''

अभी तक प्रखंड प्रशासन के कारनामे से जिला सुर्खियों में था, तो अब पुरूष विधायकों को महिला बनाकर जिला प्रशासन भी सुर्खियों में दिख रहा है. भले ही यह चूक हो, लेकिन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सदस्या बनाना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शा रहा है. बेतिया : जिला प्रशासन की नजर में जिले के पुरूष विधायकगण भी […]

अभी तक प्रखंड प्रशासन के कारनामे से जिला सुर्खियों में था, तो अब पुरूष विधायकों को महिला बनाकर जिला प्रशासन भी सुर्खियों में दिख रहा है. भले ही यह चूक हो, लेकिन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सदस्या बनाना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शा रहा है.

बेतिया : जिला प्रशासन की नजर में जिले के पुरूष विधायकगण भी महिला हैं. खुद जिला पदाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी सरकारी पत्र में तीन-तीन विधायकगण के नाम के आगे सदस्य की जगह सदस्या लिख दिया गया हैं. लिहाजा इस भूल ने जिला प्रशासन के कार्यशैली पर सवालियां निशान खड़ा कर दिया है साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ किये जाने वाले व्यवहार को भी दर्शा दिया है.
जानकारी के अनुसार, शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बुलायी गयी हैं. चूंकि समिति में जिले के सांसद व विधायकगण सदस्य होते हैं, लिहाजा प्रशासन की ओर से इन्हें बुलावे के लिए सरकारी पत्र जारी किया गया हैं. लेकिन इस पत्र में बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी, नरकटियागंज विधायक विनय वर्मा व नौतन विधायक नारायण साह के नाम के आगे सदस्य की जगह माननीय सदस्या बिहार विधानसभा लिख दिया गया हैं. भले ही यह चूक हैं, लेकिन यह प्रशासनिक भूल अब सवालों के घेरें में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >