बैरिया थानाध्यक्ष पर हत्या के प्रयास की साजिश का आरोप

नौतन विधायक नारायण साह व बैरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह मामले में आया नया मोड़. विधायक ने तीसरे दिन थानाध्यक्ष पर हत्या कराने की साजिश का आरोप लगा मामले को और तूल पकड़ा दिया. डीजीपी से शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की है. बेतिया : बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पर नौतन […]

नौतन विधायक नारायण साह व बैरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह मामले में आया नया मोड़. विधायक ने तीसरे दिन थानाध्यक्ष पर हत्या कराने की साजिश का आरोप लगा मामले को और तूल पकड़ा दिया. डीजीपी से शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की है.

बेतिया : बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पर नौतन विधायक नारायण प्रसाद ने उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.
कहा है कि थानाध्यक्ष ने अपराधियों से उनका पीछा कराया और फिर नाकाम होने पर देवरिया पुलिस ने उनकी गाड़ी रूकवा दी. विधायक ने डीजीपी से इसकी शिकायत की है और थानाध्यक्ष को निलंबित कर मामले में उचित कारवाई की मांग की है.
पुलिस महानिदेशक को दिये आवेदन में विधायक श्री प्रसाद कहा है कि, बीते मंगलवार को वह अपने निवास विशुनपुरा से पटना जा रहे थे. रास्ते में मुजफ्फर की देवरिया थाने के सामने आधा दर्जन गाड़ी खड़ी कर उनकी गाड़ी रोक ली गयी और पुलिस कर्मियों ने घेर लिया. उनके पूछने पर दारोगा अजय कुमार ने बताया कि बैरिया थानाध्यक्ष ने उन्हे एक घंटा तक रोके रखने का कहा है. बाद में उन्हें वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर जाने दिया गया.
कुख्यात अपराधियों से कराया पीछा: विधायक ने डीजीपी को दिये आवेदन में आरोप लगाया कि उन्हें सूचना मिली कि बैरिया थानाध्यक्ष ने कुख्यात अपराधियों को गाड़ी में बैठाकर उनकी गाड़ी का पीछा कराया. एकांत में वे सभी उनका हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन उनका मंसूबा कामयाब नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >