रहें अलर्ट. पछुआ हवाओं संग अगलगी का बढ़ा खतरा

फायर ब्रिगेड के भरोसे नहीं बुझेगी आग बदल रहे मौसम में चल रही तेज पछुआ हवाओं ने आगलगी का खतरा बढ़ा दिया है. चूल्हे से निकली एक चिनगारी भी बड़े हादसे को अंजाम देने के लिए बेताब से हैं. ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है, खुद आगलगी से बचाव करने को लेकर सतर्क […]

फायर ब्रिगेड के भरोसे नहीं बुझेगी आग

बदल रहे मौसम में चल रही तेज पछुआ हवाओं ने आगलगी का खतरा बढ़ा दिया है. चूल्हे से निकली एक चिनगारी भी बड़े हादसे को अंजाम देने के लिए बेताब से हैं. ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है, खुद आगलगी से बचाव करने को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. नहीं तो फायर बिग्रेड के भरोसे आग नहीं बुझने वाली है. इनके पास संसाधन, मैन पॉवर की भारी कमी है. लिहाजा अलर्ट रहें….
बेतिया : आग लगने की घटनाएं शुरू हो गयी हैं. खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसलों पर आग लगने का खतरा बढ़ गया है. लेकिन, जिला प्रशासन ऐसे हादसों से निपटने के लिए अभी तक तैयार नहीं दिख रहा है. आगलगी से बचाव के कोई भी प्लान नहीं बनाये जा सके हैं.आग लगने के सीजन आने के बाद भी अग्निशमन विभाग ने भी कोई तैयारी नहीं की है. हालात यह है कि फायर विभाग के 5 बड़े वाहनों में दो कबाड़ हो चुके हैं. तीन चालू हालत में हैं. छोटी गाड़ी भी खराब पड़ी हैं. गाडि़यों में पानी भरने के लिए भी फायर विभाग के पास कोई इंतजाम नहीं है. संसाधनों के अलावे मैन पॉवर की भी विभाग में कमी है. आधे से अधिक पद रिक्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >