बेतिया : दुआ करिए! शहर में कहीं आग न लगे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है. कारण कि आपदा से बेखबर लोगों ने बिल्डिंग बायलॉज नियमों की अनदेखी कर अपने आशियाने खड़े कर लिये हैं और गलियां सकरी हो गयी हैं. ऐसे में आग लगने जैसी घटना होने पर इसे रोकना आसान नहीं दिख रहा है.
खासकर शहर के तीन लालटेन, मीना बाजार, लाल बाजार, सोआ बाबू चौक जैसे पॉश इलाके में सड़क मानक से आधे भी कम चौड़ाई की हैं. जहां फायर बिग्रेड के वाहन नहीं घुस सकते हैं. इसके अलावे इन सकरे रास्तों में रोजाना जाम भी लगा रहता है.
