बीएओ पर गिर सकती है गाज
बेतियाः मधुबनी जिले के लदनिया में पदस्थापित व वर्तमान में गौनाहा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि कुमार पर वित्तीय अनियमितता को लेकर गाज गिर सकती है.... जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला अंतर्गत कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ली गयी अग्रिम राशि का समायोजन नहीं कराने के कारण मधुबनी जिला कृषि पदाधिकारी ने उन्हें […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 15, 2013 2:44 AM
बेतियाः मधुबनी जिले के लदनिया में पदस्थापित व वर्तमान में गौनाहा के प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि कुमार पर वित्तीय अनियमितता को लेकर गाज गिर सकती है.
...
जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला अंतर्गत कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ली गयी अग्रिम राशि का समायोजन नहीं कराने के कारण मधुबनी जिला कृषि पदाधिकारी ने उन्हें पत्र लिख कर 15 दिनों के अंदर में अविलंब इसका समायोजन कराने का निर्देश दिया है.
उन्होंने पत्र में लिखा है कि विभिन्न मद में ली गयी अग्रिम राशि का सत्यापित अभिश्रव, अग्रसारण पत्र सूची उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसके कारण अग्रिम समायोजन लंबित है. यह वित्तीय अनियमितता है. महालेखाकार के अंकेक्षण दल द्वारा भी इस संबंध में कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी है.
ये भी पढ़ें...
December 15, 2025 4:26 PM
December 10, 2025 4:43 PM
November 30, 2025 5:36 PM
November 29, 2025 5:09 PM
November 24, 2025 6:15 PM
November 23, 2025 5:32 PM
November 17, 2025 2:00 PM
November 8, 2025 2:00 PM
November 7, 2025 5:50 PM
November 7, 2025 1:28 PM
