चौतरवा में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बगहा/चौतरवाः चौतरवा थाने के पतिलार मौजा टोला गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है. पीड़िता के बयान पर शुक्रवार को थाने में दो आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है. आरोपितों की गिफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर […]

बगहा/चौतरवाः चौतरवा थाने के पतिलार मौजा टोला गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है. पीड़िता के बयान पर शुक्रवार को थाने में दो आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल बेतिया भेज दिया गया है.

आरोपितों की गिफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. दोनों आरोपित फरार हैं. चौतरवा के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार चौधरी ने बताया, पीड़िता के बयान पर कांड संख्या 307/13 दर्ज किया गया है. आरोप है कि अहले सुबह पीड़िता शौच के लिए सरेह में गयी थी. पहले से घात लगाये आरोपित मुस्तकीम देवान एवं शमसुदीन देवान ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग जग गये, तब आरोपित भाग गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >