सड़कों से हटाये गये विद्युत पोल

बेतियाः नगर के सड़कों पर जाम की स्थिति देखते हुए बिजली के पोल हटाने में विद्युत कर्मी जुट गये हैं. जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने नगर में जाम की समस्या को देखते हुए विद्युत अधिकारियों को आदेश दिया था. जिस पर विद्युत अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया हैं […]

बेतियाः नगर के सड़कों पर जाम की स्थिति देखते हुए बिजली के पोल हटाने में विद्युत कर्मी जुट गये हैं. जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने नगर में जाम की समस्या को देखते हुए विद्युत अधिकारियों को आदेश दिया था. जिस पर विद्युत अधिकारियों ने कार्रवाई तेज कर दी.

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया हैं कि एक निर्धारित समय पर ही पोल हटाया जायेगा. जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं हो. हरिवाटिका चौक से समाहरणालय चौक के बीच कई बिजली के पोल के सड़क बीच में हैं. जिससे यातायात के परिचालन में काफी परेशानी उत्पन्न हो रही थी. बुधवार को तीन लालटेन चौक से बिजली का पोल हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >