कई मामलों का आरोपित होमगार्ड जवान गिरफ्तार

बेतियाः काफी लंबी तलाश के बाद कई आपराधिक मामलों में शामिल होमगार्ड जवान सुबोध दूबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बुधवार को सुबोध दूबे को नगर थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास खिरिया घाट से धर दबोचा. एसडीपीओ रामानंद कौशल ने बताया कि उस पर पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना में वर्ष […]

बेतियाः काफी लंबी तलाश के बाद कई आपराधिक मामलों में शामिल होमगार्ड जवान सुबोध दूबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बुधवार को सुबोध दूबे को नगर थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास खिरिया घाट से धर दबोचा. एसडीपीओ रामानंद कौशल ने बताया कि उस पर पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना में वर्ष 1998 में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसमें उसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी. गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा गया है. गिरफ्तार सुबोध को मोतिहारी पुलिस के हवाले किया जा रहा है.

हत्याकांड में भी आरोपित

चर्चित जवाहिर हत्याकांड में भी होमगार्ड जवान सुबोध दूबे अभियुक्त था. एसडीपीओ ने बताया कि कुख्यात बब्लू दुबे के साथ सुबोध का नाम भी शामिल था. लेकिन इस मामले में उसने जमानत करा लिया है. जानकारी के अनुसार मझौलिया प्रखंड के अहवर चौक के समीप जवाहिर साह की हत्या गोली मार कर दिन दहाड़े अपराधियों कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >