बेतिया : नगर विकास के उप सचिव ने सभापति जनक साह को 14 दिसंबर को प्रधान सचिव के कार्यालय में जवाब के लिए बुलाया है. इस तिथि पर प्रधान सचिव के समक्ष सभापति या उनके अधिवक्ता अपना पक्ष रखेंगे. सभापति को सुनवाई के लिए प्रधान सचिव ने 10 दिसंबर को बुलाया था.
लेकिन अपरिहार्य कारण के कारण सुनवाई की तिथि टल गयी और अगली तिथि 14 दिसंबर निर्धारित हो गयी. जानकारी के अनुसार, अभी तक आधे दर्जन से ज्यादा तिथियों पर सभापति पर सुनवाई नगर विकास हो चुकी है. सभापति जनक साह पर नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 25(5) के तहत पदच्यूत करने की कार्रवाई चल रही है.
