महापुरुषों की प्रतिमा से होगी सफाई की शुरुआत

बेतिया : शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों व नेताओं की प्रतिमा अब चकाचक नजर आयेंगे. इस छोटे से शहर में करीब नौ महापुरुष व नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित है. लेकिन सही रखरखाव नहीं होने के कारण आपकी नजर भी शायद इन प्रतिमाओं पर नहीं पड़ती हो. लेकिन अब आपकी नजर इन प्रतिमाओं पर जरूर […]

बेतिया : शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों व नेताओं की प्रतिमा अब चकाचक नजर आयेंगे. इस छोटे से शहर में करीब नौ महापुरुष व नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित है.

लेकिन सही रखरखाव नहीं होने के कारण आपकी नजर भी शायद इन प्रतिमाओं पर नहीं पड़ती हो. लेकिन अब आपकी नजर इन प्रतिमाओं पर जरूर टिकेगी. क्योंकि नये उपसभापति कुमार गौरव उर्फ रिंकी को इस पद पर बैठने के साथ ही महापुरुषों की इन प्रतिमाओं की याद आ गयी.

उन्होंने इन महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई को प्राथमिकता देते हुए सफाई का प्लान बनाया है. जो दो-चार दिनों के अंदर लागू भी कर दी जायेगी. इसके लिए वे नप इओ व सभापति से भी राय-शुमारी में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >