कुमार गौरव व सुशील में मुकाबला, फैसला आज

बेतिया : नगर पार्षद कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता व सुशील कुमार गुप्ता में कौन आज उपभापति पद के कुरसी पर बैठेगा. इसका फैसला शुक्रवार को नगर पार्षद वोटिंग से करेंगे. आमने-सामने की इस टक्कर को लेकर पार्षदों में भारी गोलबंदी भी चल रही है. जबकि नप सभापति जनक साह ने इस गोलबंदी से अपने […]

बेतिया : नगर पार्षद कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता व सुशील कुमार गुप्ता में कौन आज उपभापति पद के कुरसी पर बैठेगा. इसका फैसला शुक्रवार को नगर पार्षद वोटिंग से करेंगे. आमने-सामने की इस टक्कर को लेकर पार्षदों में भारी गोलबंदी भी चल रही है. जबकि नप सभापति जनक साह ने इस गोलबंदी से अपने को दूर रख रहे है.

इससे लड़ाई थोड़ी और रोचक हो गयी है. उप सभापति के दावेदार पार्षद सुशील कुमार गुप्ता सभापति गुट के बताये जा रहे है. क्योंकि सभापति के सभी करीबी पार्षद सुशील के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे है. वही कुमार गौरव उर्फ रिंकी गुप्ता की विपक्षी गुट के पार्षद को गोलबंद कर लड़ाई को फंसा दिया है.

इधर सभापति जनक साह से चुनाव के संबंध में पूछने पर बताये कि लड़ाई में दो ही पार्षद है. दोनों अच्छे है शहर का विकास हो इसको ध्यान में रख कर पार्षद चुनाव करे.

जाहिदा नहीं हो सकती उम्मीदवार
अविश्वास में हटी पूर्व पार्षद मो. एनाम की मां सह उपसभापति जाहिदा खातून इस बार इस पद के दावेदार नहीं बतायी जा रही है.
जबकि चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ इनके नाम का चर्चा भी थी. जाहिदा खातून के ही नजदीकी कुछ पार्षदों का दावा है कि वे इस बार मैदान में नहीं है. जबकि इसकी पुष्टि शुक्रवार को ही होगी. क्योंकि उपसभापति के लिए नामांकन पहले नहीं होता है. चुनाव के दिन ही नामांकन व मतगणना की प्रक्रिया होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >