6.96 लाख नेपाली रुपये के साथ दो युवक धराये

मैनाटांड / बेतिया : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात भेडिहरवा एसएसबी के जवानों ने शनिवार की देर रात्रि को सीमा से 6 लाख 96 हजार नेपाली रुपया के साथ दो युवक को धर-दबोचा है. डिप्टी कमांडेट अजय कुमार रजक ने बताया कि गश्ती के दौरान बाइक की डिक्की में रखा हुआ छह लाख 96 हजार नेपाली […]

मैनाटांड / बेतिया : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात भेडिहरवा एसएसबी के जवानों ने शनिवार की देर रात्रि को सीमा से 6 लाख 96 हजार नेपाली रुपया के साथ दो युवक को धर-दबोचा है. डिप्टी कमांडेट अजय कुमार रजक ने बताया कि गश्ती के दौरान बाइक की डिक्की में रखा हुआ छह लाख 96 हजार नेपाली रुपया बरामद हुआ. वहीं बाइक पर सवार दो नेपाली युवक को भी गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के परसा जिला अंतर्गत चरगाहां निवासी राजकुमार साह व टिहुकी के गोकुल महतो के रूप में हुई है. इधर एसएसबी ने जब्त रुपया व गिरफ्तार दोनों युवकों को मैनाटांड पुलिस को सुपुर्द कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >