12 दुकानों की बंदोबस्ती को आये 174 आवेदन

बेतिया : अनुज्ञप्ति रद व खाली शराब दुकानों के समूह की बंदोबस्ती शुक्रवार को उत्पाद विभाग ने की. कुल 44 दुकानों की बंदोबस्ती होनी थी, लेकिन मात्र 12 दुकानों के समूह पर ही आवेदन आये. इससे मात्र समूहों की बंदोबस्ती की गयी इसमें भी तीन समूह के आवेदक नहीं आये इससे कुल 9 समूह की […]

बेतिया : अनुज्ञप्ति रद व खाली शराब दुकानों के समूह की बंदोबस्ती शुक्रवार को उत्पाद विभाग ने की. कुल 44 दुकानों की बंदोबस्ती होनी थी, लेकिन मात्र 12 दुकानों के समूह पर ही आवेदन आये. इससे मात्र समूहों की बंदोबस्ती की गयी इसमें भी तीन समूह के आवेदक नहीं आये इससे कुल 9 समूह की ही बंदोबस्ती हो सकी.

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस बार प्रत्येक समूह में एक ही दुकान को शामिल किया गया था. ताकि शत प्रतिशत दुकानों की बंदोबस्ती हो सके. 12 दुकानों पर कुल 174 आवेदन आये थे जिससे विभाग को 4.57 लाख की राजस्व की प्राप्ति हुई है. इधर इस बार के बंदोबस्ती में सबसे चर्चित

दुकान वाल्मीकिनगर की देसी शराब दुकान रही. इस पर कुल 71 आवेदन आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >