निर्दोष फंसे नहीं, दोषियों को बख्खें नहीं : डीआइजी

बेतिया : निर्दोष फंसे नहीं उन्हें हर हाल में न्याय मिले. वहीं दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाय. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी गोपाल प्रसाद ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने बेतिया पुलिस जिले में हुए संपत्ति मुल्क यानी लूट, डकैती आदि […]

बेतिया : निर्दोष फंसे नहीं उन्हें हर हाल में न्याय मिले. वहीं दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाय. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी गोपाल प्रसाद ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने बेतिया पुलिस जिले में हुए संपत्ति मुल्क यानी लूट, डकैती आदि कांडों की समीक्षा की और निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश भी दिया.
संपत्ति मुल्क कांडों के निष्पादन में बेतिया पुलिस के बेहतर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार व पुलिस पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई. डीआईजी ने इसके अलावे हत्या, अपहरण सहित कई संगीन अापराधिक घटनाओं की समीक्षा की और कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया.
वहीं संगीन अपराध में शामिल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सख्त हिदायत दिया. ताकि जिले में शांति व कानून व्यवस्था को पटरी पर लायी जा सके. समीक्षा के दौरान नगर, मुफस्सिल, लौरिया व शिकारपुर थाना के संपत्ति मुल्क कांडों की निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
बैठक मे एसपी विनय कुमार, एएसपी अभियान राजेश कुमार, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन, संतोष कुमार, नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, लौरिया थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी, शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >