बेतिया : राजगुरू चौक के समीप एक कोचिंग संचालक को एक लड़की ने पिटाई कर दी. इस बाबत कोचिंग संचालक बच्चा सिंह ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में आइटीआइ के सोनी कुमारी व उसके भाई अभिषेक कुमार राय को आरोपित बनाया गया है.
प्राथमिकी में कोचिंग संचालक ने बताया है कि 28 नवंबर को वे कोचिंग में पढ़ा रहे थे. तभी दो आरोपित कोचिंग के बाहर खड़ा होकर गाली दे रहे थे. जब वह बाहर निकाल कर भाई-बहन को गाली देने से मना किया,तो बहन सोनी ने उनकी पिटाई कर दी व गले से 60 हजार रुपये कीमत का सोना का चेन छिन कर फरार हो गये. बिलमेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
