मझौलिया/बेतिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर से पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक समेत तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया. दारोगा सुधीर कुमार ने बताया कि तीनों संदिग्ध व्यक्ति जौकटिया पंचायत के चुन्नू कुमार, अनवर आलम, साहिद है. गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नेशनल बैंक परिसर में बिचौलिये घुम रहे हैं.
सूचना के आधार पर पुलिस ने बैंक परिसर में पहुंची तो चुन्नू कुमार देख कर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर चुन्नू को पकड़ लिया. चुन्नू से पूछताछ के दौरान अन्य दोनों लोगों को भी पकड़ लिया गया. साथ ही बाइक की डिक्की से आधा दर्जन पासबुक भी जब्त किया है. दारोगा
सुधीर ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
