बेतिया : भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित डीपीएम भवन में संचालित हो रहा सिविल सर्जन कार्यालय सीसीटीवी से लैस हो गया.
इस बाबत सिविल सर्जन डाॅ नंद कुमार मिश्र ने बताया कि विभिन्न विभागों में आ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए सरकार द्वारा हर विभाग के कार्यालयों को सीसीटीवी से लैस किये जाने की बात कही गयी थी. इसी क्रम में स्थानीय सीएस कार्यालय मे भी पांच सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है. जिनकी मॉनीटरिंग मेरे द्वारा की जायेगी.
