ट्रक में घुसा बाइक सवार युवक, मौत

बेतिया : सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार की बाइक घुस जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है. घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के रानीपुर मोड़ की है. पुलिस को लोगों ने इसकी सूचना दे दी है. रमपुरवा के रहने वाले विपिन सिंह का पुत्र मंजीत सिंह(20) गुरुवार को अपनी बाइक […]

बेतिया : सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार की बाइक घुस जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है. घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के रानीपुर मोड़ की है. पुलिस को लोगों ने इसकी सूचना दे दी है. रमपुरवा के रहने वाले विपिन सिंह का पुत्र मंजीत सिंह(20) गुरुवार को अपनी बाइक से बेतिया आया था.

देर शाम सात बजे वह वापस अपने घर की ओर लौट रहा था. रास्ते में रानीपुर मोड़ के पास सीमेंट लदी ट्रकें सड़क के किनारे खड़ी थी. मंजीत नजदीक पहुंचने पर खड़े ट्रक से पास लेने के लिए ज्यों बाइक बढ़ाया, उसी समय सामने से कोई गाड़ी आ गई और मंजीत अपनी बाइक के साथ ट्रक में जा घुसा. इससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >