भूमि विवाद को लेकर युवक को धुना, जख्मी

मझौलिया : थाना क्षेत्र के अहवर शेख पंचायत के पासवान चौक पर कतिपय लोगों द्वारा भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा बलिराम महतो की जमकर धुनाई कर दी. जिसमें उनका पैर टूट गया. जिसको लेकर घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार दल-बल के साथ […]

मझौलिया : थाना क्षेत्र के अहवर शेख पंचायत के पासवान चौक पर कतिपय लोगों द्वारा भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा बलिराम महतो की जमकर धुनाई कर दी.

जिसमें उनका पैर टूट गया. जिसको लेकर घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच जख्मी को इलाज के लिए मोबाइल जीप से सदर अस्पताल मे भेजवाया गया तथा मौके पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर सीताराम साह, जगदीशपुर थानाध्यक्ष योगेश्वर पासवान, ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया.
प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया कि जख्मी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >