न बजी िसटी, न उठा कूड़ा
बेतिया : नगर परिषद की ‘सिटी बजा, कूड़ा उठा’ योजना चार महीना बीत जाने के बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी. नगरवासी आज भी इंतजार में है कि आखिर कब यह शुभ घड़ी आयेगी. जबकि इसी वर्ष अगस्त माह में नप बोर्ड ने यह निर्णय लिया था कि जल्द ही इस योजना को धरातल […]
बेतिया : नगर परिषद की ‘सिटी बजा, कूड़ा उठा’ योजना चार महीना बीत जाने के बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी. नगरवासी आज भी इंतजार में है कि आखिर कब यह शुभ घड़ी आयेगी.
जबकि इसी वर्ष अगस्त माह में नप बोर्ड ने यह निर्णय लिया था कि जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारा जायेगा. तािक मुहल्ले साफ रह सके.शहर के मुहल्लों में यत्र-तत्र कूड़ा का अंबार नहीं लगेगा.
सच्चाई तो यह है कि चार माह बीतने को है और इस योजना के दिशा में अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है.
बोले नप इओ
नप इओ विपिन कुमार ने कहा कि इस योजना के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है. अगर बोर्ड ने ऐसा निर्णय लिया था तो उसे आगे बढ़ाया जायेगा.