बेतिया : सिविल सर्जन डाॅ नंद कुमार मिश्र ने जिले के सभी पीएचसी व अस्पतालों के कर्मियों को सेवा पुस्तिका कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया है. सीएस ने इस बावत पीएचसी प्रभारी व अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षकों को पत्र लिख कर निर्देश दिया है. दिये गये निर्देश में कहा गया है कि वैसे कर्मी जिसने जिला कार्यालय में अपनी-अपनी सेवा पुस्तिका जमा नहीं किया है.
इसके लिए एक सप्ताह की समय सीमा निर्धारित की गयी है. निर्धारित समय सीमा के अंदर सेवा पुस्तिका कर्मियों द्वारा जिला कार्यालय में जमा नहीं किया जाता है,तो संबंधित कर्मियों के साथ-साथ लेखा सहायक के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. विभागीय सूत्रों की माने,तो जिले के सभी अस्पतालों के अधिकांश कर्मियों का सेवा पुस्तिका जिला कार्यालय में नहीं है. कर्मी सेवा पुस्तिका अपने-अपने पास रखे हुए हैं. ऐसी स्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय को कर्मियों के सेवा संबंधी विशेष जानकारी नहीं होती है.
