नरकटियागंज : मठ की जमीन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुयी है़ झड़प में दो महिला सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये है़ घटना स्थल से पुलिस ने एक 315 बोर का खाली खोखा बरामद किया है़ तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार मथुरा गांव निवासी शंभू प्रसाद का पुत्र भूषण प्रसाद है़
घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव की है़ सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने दोनो गुटों को समझाकर मामला को शांत कराया है़ इस संबंध में दोनो तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ दर्ज प्राथमिकी में एक गुट के भूषण प्रसाद ने बताया है कि रविवार की रात्रि करीब साढ़े 7 बजे अचानक गांव के ही मनोज कुमार, काशी प्रसाद, रॉकी, भगत सहनी, प्रदुमन सहनी, मनबोध यादव, अर्जून सहनी, चन्द्रदेव चौधरी, राजेन्द्र चौधरी सहित गांव के लगभग एक सौ लोग हरबे हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजा पर धावा बोल दिये़
दरवाजा बंद होने के कारण उनलोगों द्वारा दरवाजे पर गोली चलाया गया तथा दरवाजा तोड़कर मेरे परिवार पर जानलेवा हमला किया गया़ किसी तरह मैं तथा मेरे पिता शंभू प्रसाद ने भागकर जान बचायी. उक्त सभी लोगों ने मेरे घर के अंदर घुसकर मेरी पत्नी पिंकी देवी तथा मां आशा देवी के साथ मारपीट कर उन्हे निर्वस्त्र करने का प्रयास करते हुए घर मे रखा 20 हजार रुपया नगद, मोबाइल फोन, 10 अदद सोने चांदी का आभूषण लूट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है़
वही दुसरे गुट के अर्जुन सहनी ने अपने प्राथमिकी में बताया है कि वह रात्रि साढ़े 7 बजे अपने घर जा रहा था़ गांव के मंदिर के पास शंभू प्रसाद, भूषण प्रसाद, बृजु प्रसाद तथा लालझरी देवी ने उसे घेरकर उसके उपर गोली चला दी. जब वह बच गया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडा से उसे मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है़
शिकारपुर प्रभारी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है़ घटना स्थल से एक 315 बोर का खाली खोखा बरामद किया गया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़ दोनों मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है़
