नप शौचालय घोटाले की खुली फाइल, जांच शुरू
बेतिया : नगर परिषद में 49 लाख रुपये के हुए शौचालय घोटाला की फाइल एक बार फिर से खुल गयी है. नगर विकास सह आवास विभाग के आदेश पर डीएम ने अधिकारियों की जांच टीम बनायी है. इस टीम ने शौचालय का जांच शुरू कर दी है. इसमें वरीय उप समाहर्ता राजमोहन झा, नुरुल हक […]
बेतिया : नगर परिषद में 49 लाख रुपये के हुए शौचालय घोटाला की फाइल एक बार फिर से खुल गयी है. नगर विकास सह आवास विभाग के आदेश पर डीएम ने अधिकारियों की जांच टीम बनायी है.
इस टीम ने शौचालय का जांच शुरू कर दी है. इसमें वरीय उप समाहर्ता राजमोहन झा, नुरुल हक सिवानी के साथ इस कार्य में सहयोग के लिए बेतिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार, बगहा नप के कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार ,चनपटिया के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार व रामनगर के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश को भी प्रतिनियुक्त किया गया है.
नगर विकास विभाग के उप सचिव द्वारा नगर परिषद बेतिया में अवैध नियुक्ति व शौचालय निर्माण में अनियमितता के बिन्दू पर सुनवाई के दौरान आरोपकर्ता जहांगीर आलम ने परिवाद पत्र दायर किया था कि बेतिया नगर थाना कांड संख्या 290/14में साक्ष्य मिटाने के लिए संबंधित लोग व्यापक पैमाने पर शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिये हैं. इस बिन्दू पर भी जांच रिपोर्ट नगर विकास विभाग ने डीएम से मांगा है.
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में नप के योजना से नगर के विभिन्न वार्ड में करीब 350 शौचालय का निर्माण कराना था. इसके लिए 49 लाख की राशि निर्धारित की गयी थी. लेकिन करीब 200 शौचालय बनने के बाद ही पूरी राशि की निकासी शौचालय निर्माण की एजेंसी कर ली.
इसी प्रकरण में पूर्व नप इओ अजय कुमार सिंह ने तत्कालीन नप इओ वीरेंद्र कुमार, संबंधित संस्था के संचालक जय कुमार सोनी व नप कर्मी विजय राउत के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
वरीय उप समाहर्ता राजमोहन झा, नुरुल हक सिवानी को शामिल करते हुए यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया है़ जिलाधिकारी ने इस कार्य में सहयोग के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन कुमार, बगहा नप के कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार चनपटिया के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार, रामनगर के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश को भी प्रतिनियुक्त किया है़