आधा दर्जन लोगों ने मिलकर रची थी टाइम बम की साजिश

नरकटियागंज : गिरफ्तार शहनवाज ने टाइम बम कांड में अहम खुलासा किया है कि करीब आधा दर्जन लोग इसकी योजना में शामिल थे. इसमें टीपी वर्मा कॉलेज के सहायक सह रामाधार प्रिटिंग प्रेस का संचालक गोलू कुमार, एसडीओ कोर्ट में ताइद अजय श्रीवास्तव, टीपीवर्मा कॉलेज का कर्मी अशोक वर्मा, बजरंग दल का नगर संयोजक मोहित […]

नरकटियागंज : गिरफ्तार शहनवाज ने टाइम बम कांड में अहम खुलासा किया है कि करीब आधा दर्जन लोग इसकी योजना में शामिल थे. इसमें टीपी वर्मा कॉलेज के सहायक सह रामाधार प्रिटिंग प्रेस का संचालक गोलू कुमार, एसडीओ कोर्ट में ताइद अजय श्रीवास्तव, टीपीवर्मा कॉलेज का कर्मी अशोक वर्मा, बजरंग दल का नगर संयोजक मोहित कुमार व भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना सर्राफ शामिल थे.

पुलिस कर रही जांच
गिरफ्तार शहनवाज के बयान में आये आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाते हुए सत्यता की जांच शुरू कर दी है. शिकारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >