अमैठिया में विवादित जमीन का कराया गया सीमांकन

योगापट्टी : अमैठिया में विवादित जमीन का शुक्रवार को सीमांकन कराया गया. इस दौरान सीमांकन के बीच में पड़ने वाले कुआं का उपयोग किसी पक्ष को नहीं करने की बात कहीं गयी. कुआं से दो फीट छोड़ कर एक पक्ष के लिए सीमांकन किया गया. जबकि दक्षिण भाग में दूसरे पक्ष के लिए जमीन का […]

योगापट्टी : अमैठिया में विवादित जमीन का शुक्रवार को सीमांकन कराया गया. इस दौरान सीमांकन के बीच में पड़ने वाले कुआं का उपयोग किसी पक्ष को नहीं करने की बात कहीं गयी. कुआं से दो फीट छोड़ कर एक पक्ष के लिए सीमांकन किया गया. जबकि दक्षिण भाग में दूसरे पक्ष के लिए जमीन का सीमांकन किया गया.

सीमांकन को लेकर किसी तरह का विवाद न हो इसको लेकर एसडीएम सुनील कुमार, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, बीडीओ रामानुज कौशिक, सीओ शंभुनाथ राम की देख रेख मे सभी कार्रवाई की गयी है.

सीमांकन का कार्य सरकारी अमीन के द्वारा किया गया. यहां बता दे कि धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कराने को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच तनाव हो गया था. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थर बाजी भी हुई थी. जिसमें दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >