मोबाइल सर्विस की दुकान में हुई चोरी
श्रीनगर : बैरिया थाना क्षेत्र के संतघाट चौक के समीप शिवम मोबाइल सेल सर्विस की दुकान से ताला तोड़ कर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दस मोबाइल, एक लैपटॉप सहित चार दर्जन मेमोरी व चार्जर की चोरी कर ली है. दुकानदार अजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर चला […]
श्रीनगर : बैरिया थाना क्षेत्र के संतघाट चौक के समीप शिवम मोबाइल सेल सर्विस की दुकान से ताला तोड़ कर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दस मोबाइल, एक लैपटॉप सहित चार दर्जन मेमोरी व चार्जर की चोरी कर ली है. दुकानदार अजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया.
सुबह जब आया तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है. दुकान खोला तो अंदर समान बिखरे हुए थे. करीब एक लाख का सामान चोरी हो गयी थी.
इस संदर्भ में पीडि़त अजीत कुमार ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामले की छानबीन की जा रही है.