बगहा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को यहां के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान व सामाजिक संस्थाओं की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया. डीएम एकेडमी में योग शिविर का आयोजन पतंजलि योग समिति व संस्कृति जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया.
योग गुरु मंजूर आलम ने सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों को योगाभ्यास कराया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत शिक्षक मदन मोहन गुप्त, प्रधानाध्यापक राजेंद्र नाथ मिश्र, युवा समाजसेवी विष्णु प्रकाश, रामप्रताप सिंह, दीपक राही, उमेश जी, जटाशंकर , हरेंद्र पड़ित, मंजूर आलम, परमानंद प्रकाश ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. जबकि इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ योग रिसर्च संस्थान के तत्वावधान में आयोजित योग विज्ञान शिविर का आयोजन डीएम एकेडमी में दूसरे शिफ्ट में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी शफीउल हक ने किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता योगाचार्य स्वामी पद्मेश ने किया. जबकि संचालन प्राचार्य डा. रविकेश मिश्र ने किया. योग शिविर में डीएम एकेडमी, एम ए वाई स्कूल, प्रोजेक्ट गल्र्स स्कूल बगहा के छात्र- छात्राएं व आम नागरिक शामिल थे. उधर, मीतानंद नाथानी सरस्वती शिशु मंदिर बगहा बाजार में प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र ने स्कूली छात्रों को योग की शिक्षा दी. योग गुरु के रुप में पं. उमाशंकर तिवारी महिला महाविद्यालय के हिंदी व्याख्याता कौशलेंद्र मणि मिश्र ने छात्रों को योगाभ्यास कराया. मौके पर अविनाश कुमार मिश्र, रमेश मिश्र समेत शिक्षक व छात्र उपस्थित थे.
उधर, गंडक कॉलोनी में आयोजित योग शिविर का उद्घाटन भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को इस सराहनीय कदम का स्वागत करते हुए योग दिवस पर बधाई दी. शिविर में तारकेश्वर प्रसाद, पृथ्वीनाथ जायसवाल, जगन प्रसाद, श्यामजी चौधरी, दिवाकर चौधरी, हजारी प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, राजेश चौधरी, हरि चौधरी, बलिराज यादव, प्रभंजन साह, रमेश चौधरी, राजन चौधरी, अनिल चौधरी, मुन्ना गुप्ता, विजय कुमार, दीनानाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे.
दूसरी ओर जीएम एचपी कॉलेज बगहा में बड़े हीं उत्साह से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर ‘ योग विषयक ’ सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. चंद्रभूषण मणि तिवारी ने किया. जबकि संचालन प्रो. सत्येंद्र नारायण पाठक ने किया.
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के सभी कर्मियों ने भाग लिया.मौके पर महाविद्यालय परिवार के अन्य वक्ताओं प्रो. हसीबरुर रहमान, प्रो. बी एन झा, प्रो. मजीद आलम, समरेंद्र मिश्र, ब्रजनाथ पांडेय, रवींद्र दूबे, छन्नू महतो, नृपेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे.
रामनगर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को बीआरसी में योगाभ्यास किया गया. बीइओ अरुण कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों को योग की जानकारी दी गयी. बीइओ ने बताया कि अगर हम संयम से काम ले तो बड़ी से बड़ी बीमारी भी योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है.
अगर हम नियमित योग करते है तो बीमार नहीं होंगे. बीइओ के द्वारा अन्य योग के साथ- साथ तालब्य क्रिया, योनी क्रिया, योग नींद्रा व महा मुद्रा आदि की जानकारी दी गयी. मौके डीडीओ शंभु प्रसाद साह, मनोज कुमार, संजय कुमार, आनंद सिंह, संजय कुमार पूरी, हरिवंश मिश्र, विजय कुमार पांडेय, अकबर अली अंसारी आदि उपस्थित थे.
वाल्मीकिनगर. अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर कई जगहों पर योगा शिविरों का आयोजन किया गया. सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर आयोजित किया गया. तीन आरडी स्थित महाचंद्रेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में योग शिविर में शामिल होने के लिए युवा, महिला , पुरुष, स्कूली छात्र-छात्राएं घरों से निकल कर शिविर में पहुंच योग सिखने का प्रयास किया. आचार्य कृष्ण कुमार शर्मा व डा. संजय कुमार आयुष ने योग की शिक्षा दी.
सेमरा/भैरोगंज : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज के छात्रों ने रैली निकाली. रैली विद्यालय से थाना होते हुए रेलवे स्टेशन व बाजार होकर विद्यालय पहुंची.
रैली में विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया. छात्रों को सूर्य नमस्कार, प्रणायाम आदि की जानकारी दी गयी. प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए योग करना जरूरी है.रैली मे शिक्षक संजीव कुमार, मुकेश राम, ब्रजकिशोर यादव आदि शामिल थे.
एसएसबी के जवानों ने भी किया योग
एसएसबी 21 वीं बटालियन शिविर में कार्यवाहक सेनानायक आरके रमण, सहायक सेनानायक आर बीसु प्रवीण के नेतृत्व में जवानों को योगाभ्यास कराया गया. मौके पर राकेश रमण, एसी साहू, डा. संतोष कुमार, सुमित पांडेय सहित 250 जवान उपस्थित थे.
उधर , वहीं 21 वीं बटालियन एसएसबी के सेनानायक अमित कुमार ठाकुर के निर्देश पर गंडक बराज ई कंपनी तथा रमपुरवा बीओपी में सैकड़ों की संख्या में लोग शिविर में पहुंच कर योग को सिखने का प्रयास किया.
इस अवसर पर हरेंद्र किशोर सिंह, एसएसबी के उप निरीक्षक अशोक कुमार सैनी, उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, थाने के मुंशी राम विनय सिंह, शिक्षक उदय नारायण, विजय प्रकाश मदेशिया, विजय गुप्ता, अंबिका सोनी, कृष्ण देव केसरी, वृजेश शर्मा आदि उपस्थित थे.
