कूड़ा उठाव में जाम से हो रही दिक्कत पर नप बदलेगा प्लान
बेतिया : शहरवासियों को अब कूड़े-कचरे की गंदगी के साथ जाम से भी राहत मिलेगी. नप क्षेत्र में बड़े वाहनों से सफाई व कूड़ा उठाव का कार्य रात में ही किया जायेगा. इसकी घोषणा नप सभापति जनक साह ने ‘प्रभात खबर आपके द्वार’ कार्यक्रम में आये जनता के सुझाव पर की. सभापति ने कहा कि जल्द से ही इस नये प्लान को लागू कर दिया जायेगा.
दिन में कूड़ा उठाव के कारण शहर के व्यस्तम मार्ग में जाम लग जाता है. जिससे कूड़ा उठाव में परेशानी उत्पन्न होती है. इस समस्या को देखते हुए रात में सफाई कराना ज्यादा सुविधा जनक होगा.
सफाई के प्रति चलेगा जागरूकता अभियान
नप सभापति जनक साह ने बताया कि नप क्षेत्र में सफाई के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा. नाला व सड़क पर लोग कूड़ा नहीं फेकें. नाला में पॉलीथिन फेंकने से नाला जाम हो जाती है. उसके बाद जाम नाला के कारण शहर में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है.
