आज छात्रों को मिलेंगे अंक पत्र

बेतिया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से इंटर मीडिएट के मार्क सीट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजे जाने के साथ ही उसका वितरण शुरू कर दिया गया है. शनिवार को जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों व प्लस टू स्कूलों के विद्यालय प्रधान व उनके प्रतिनिधियों ने मार्क सीट प्राप्त किये. इंटर मार्क्‍सशीट […]

बेतिया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से इंटर मीडिएट के मार्क सीट जिला शिक्षा कार्यालय को भेजे जाने के साथ ही उसका वितरण शुरू कर दिया गया है. शनिवार को जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों व प्लस टू स्कूलों के विद्यालय प्रधान व उनके प्रतिनिधियों ने मार्क सीट प्राप्त किये.
इंटर मार्क्‍सशीट का सोमवार से छात्रों के बीच वितरण किया जायेगा. मार्क सीट मिलने के साथ ही डिग्री वन में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेकिन अब तक यह प्रक्रिया आवेदन पत्रों के खरीद-बिक्री तक ही सीमित थी. मार्क सीट मिलने के साथ ही आवेदन पत्रों के जमा करने का रास्ता साफ होगा. सोमवार से छात्र आवेदनि जमा करेंगे. जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >