टोका सिस्टम के खिलाफ चलाया गया अभियान

बेतिया : विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नगर में टोका सिस्टम के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया. इस अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्ग से बिजली के खंभों पर झूलते सैकड़ों टोका के तारों को काट हटाया गया. इसके बाद जब बिजली की सप्लाई शुरू हुई तो लोगों की लो वोल्टेज की समस्या समाप्त […]

बेतिया : विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नगर में टोका सिस्टम के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया. इस अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्ग से बिजली के खंभों पर झूलते सैकड़ों टोका के तारों को काट हटाया गया. इसके बाद जब बिजली की सप्लाई शुरू हुई तो लोगों की लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो गयी.
वही वैसे लोगों को भी चिह्न्ति किया गया जो टोका लगा बिजली चोरी का अपराध करते है. इस अभियान में सहायक विद्युत अभियंता नीरज कुमार, समेत शहरी क्षेत्र के जेई व बिजली मिस्त्री भी शामिल थे. एसडीओ ने बताया कि अगर किसी ने फिर से बिजली के तारों में टोका फंसाने का काम किया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
नगर के तीन लालटेन चौक, गौशाला रोड, पावर हाउस रोड, जनता सिनेमा चौक आदि मार्ग में यह अभियान चला. डीएम लोकेश कुमार सिंह के आदेश पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने यह कदम उठाया था.
अभियान रहेगा जारी : एसडीओ
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरे शहर में चलेगी. पहले टोका सिस्टम को हटा बिजली के खंभों को मुक्त करायी जायेगी. फिर चिहिंत लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >