तिरहुत नहर में नहाने गया बच्च डूबा, मौत

बेतिया : शनिचरी थाना के बहुहरवा गांव के समीप बहने वाली तिरहुत नहर में नहाने गये बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. बच्चे का शव नवगांवा के समीप एक दिन बाद बरामद किया गया. मृतक बच्च बहुअरवा के मोगल मियां के 11 वर्षीय पुत्र ताज मोहम्मद बताया गया. बच्चे के मौत के बाद बहुहरवा […]

बेतिया : शनिचरी थाना के बहुहरवा गांव के समीप बहने वाली तिरहुत नहर में नहाने गये बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. बच्चे का शव नवगांवा के समीप एक दिन बाद बरामद किया गया. मृतक बच्च बहुअरवा के मोगल मियां के 11 वर्षीय पुत्र ताज मोहम्मद बताया गया. बच्चे के मौत के बाद बहुहरवा गांव में कोहराम मच गया है.
घटना के बाबत मृतक बच्चे के पिता मोगल मियां ने बताया कि शनिवार के दिन ताज अपने मित्रों के साथ तिरहुत नहर में नहाने गया हुआ था.
गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. बच्चे के डूबने के बाद काफी खोजबीन करने के बाद नवगांवा के समीप ताज मोहम्मद का शव रविवार को बरामद किया गया. हालांकि बच्चे के डूबने की सूचना स्थानीय प्रशासन व पुलिस को नहीं है. योगापट्टी प्रखंड प्रमुख नजमा खातून ने बच्चे की डूबने से हुई मौत की पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >