बेतिया : जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल एमजेके में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार मझौलिया थाना के दुधा भलूही गांव में शुक्रवार की संध्या बच्चों के विवाद को लेकर हुए मारपीट में मनोज कुमार सिंह की पत्नी सैल देवी (35) घायल हो गयी. वहीं मुफस्सिल थाना के बानुछापर गांव में अवैध रूप से शराब बेचने को लेकर हुए मारपीट में योगेंद्र पटेल का पुत्र रमेश पटेल (25) घायल हो गया.
