बेतिया : मझौलिया पुलिस ने छापेमारी कर पोस्को एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दी व अपहृत लड़की को बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपित पुरुषोत्तीपुर के ठकरी पासवान का पुत्र कमलेश पासवान बताया गया है.
पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह ने बताया कि कमलेश ने गांव की लड़की का अपहरण कर लिया था. अपहरण की सूचना पर मझौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा सुधीर कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. अपहृत लड़की को बरामद कर लिया गया. वहीं एसपी ने बताया कि पुलिसिया कार्रवाई में 12 लीटर अवैध देशी शराब को भी जब्त किया गया.
