माले कार्यकताओं की पिटाई के विरोध में थाना घेरा, जाम

मैनाटांड (प चं) : चिउटाहां में विवादित भूमि को लेकर माले कार्यकर्ता व पुरैनिहा के लोगों के बीच चल रही तनातनी ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया. आरोप है कि पुरैनिहा गांव के आधा दर्जन लोगों ने माले कार्यकर्ता बलिराम पटेल, दिनेश साह को पदमौल चौक पर रोका और उनकी जम कर पिटाई कर […]

मैनाटांड (प चं) : चिउटाहां में विवादित भूमि को लेकर माले कार्यकर्ता व पुरैनिहा के लोगों के बीच चल रही तनातनी ने शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया. आरोप है कि पुरैनिहा गांव के आधा दर्जन लोगों ने माले कार्यकर्ता बलिराम पटेल, दिनेश साह को पदमौल चौक पर रोका और उनकी जम कर पिटाई कर दी.
इसमें दोनों के हाथ-पैर टूट गये. इसकी जानकारी मिलते ही माले कार्यकर्ता भड़क उठे. इन लोगों ने थाना के गेट और सड़क जाम कर दिया. हंगामा करने लगे. दर्जनों की संख्या में माले कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया.
चिउटाहा गांव की एक भूमि को लेकर माले कार्यकर्ता और पुरैनिहा गांव के शेख जुल्फकार, राजेश गिरि, अवध मुखिया, सर्वेश मुखिया समेत अन्य के साथ विवाद है. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच आये दिन कहासुनी व मारपीट होती थी. शुक्रवार को माले कार्यकर्ता बलिराम पटेल व दिनेश साह नरकटियागंज जा रहे थे.
आरोप है कि रास्ते में पदमौल चौक पर पुरैनिहा गांव के आधा दर्जन लोगों ने दोनों को रोक पीट दिया. जख्मी हालत में दोनों को छोड़ फरार हो गये. इधर, माले कार्यकर्ताओं की पिटाई की खबर फैली, तो दर्जनों माले कार्यकर्ता लामबंद होकर थाना गेट जाम कर हंगामा करने लगे.
खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस का कोई भी अधिकारी पहुंच नहीं सका था. कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे. थानाध्यक्ष रफीकुर्रहमान ने मामले की जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही. वहीं, जख्मी माले कार्यकताओं को इलाज के लिए बेतिया लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >