बनेगा 500 बेड का अस्पताल

मेडिकल कॉलेज के भवन पर खर्च होंगे 55 करोड़ बेतिया : मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद भी भवन निर्माण की राह ताक रहे सदर अस्पताल एमजेके के लिए राहत भरी खबर है. बिहार सरकार ने गवमेर्ंट मेडिकल कॉलेज बेतिया के भवन निर्माण की मंजूरी दे दी है. कॉलेज भवन निर्माण में कुल 55 […]

मेडिकल कॉलेज के भवन पर खर्च होंगे 55 करोड़
बेतिया : मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद भी भवन निर्माण की राह ताक रहे सदर अस्पताल एमजेके के लिए राहत भरी खबर है. बिहार सरकार ने गवमेर्ंट मेडिकल कॉलेज बेतिया के भवन निर्माण की मंजूरी दे दी है.
कॉलेज भवन निर्माण में कुल 55 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. जो बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(बीएमएसआईसीएल) की देख-रेख में होगा. सरकार ने इसके लिए धन जारी कर दिया है. भवन निर्माण के लिए टेंडर भी निकाल दिया गया है. निर्माण कार्य दो साल में पूरा करना होगा.
25 एकड़ का होगा ग्रीन कैंपस
गवमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया के भवन के संग ही ग्रीन कैम्पस भी रहेगा. इसके लिए कुल 25 एकड़ भूमि सरकार ने उपलब्ध कराया है. परिसर में विभिन्न तरह के पौधों के साथ ही पार्क भी बनवाया जायेगा. साथ ही फौव्वारा भी बनाने की योजना है.
500 बेड का होगा अस्पताल
मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अब 500 बेड का होगा. अस्पताल में हर तरह की अत्याधुनिक सुविधायें मौजूद रहेंगे.
अभी तक सदर अस्पताल में 250 बेड है. जो अब 500 बेड का हो जायेगा.
भूकंपरोधी होंगे सभी भवन
टेंडर के मुताबिक मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल में निर्माण होने वाले सभी भवन व कमरे भूकंप रोधी होंगे. इसके लिए एजेंसी को मानकों का पालन करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >