ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं कराने पर जायेगा शस्त्र लाइसेंस

बेतिया : वैसे शस्त्र लाइसेंस धारी जिन्होंने अब तक ऑन लाइन आवेदन जमा नहीं किया है. उनके शस्त्र का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. आर्म्स मजिस्ट्रेट राजीव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है. अगर इस तिथि के अंदर अनुज्ञप्तिधारियों ने ऑनलाइन आवेदन का फार्म जमा नहीं करायेंगे […]

बेतिया : वैसे शस्त्र लाइसेंस धारी जिन्होंने अब तक ऑन लाइन आवेदन जमा नहीं किया है. उनके शस्त्र का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है. आर्म्स मजिस्ट्रेट राजीव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है.
अगर इस तिथि के अंदर अनुज्ञप्तिधारियों ने ऑनलाइन आवेदन का फार्म जमा नहीं करायेंगे तो स्वत: उनकी अनुज्ञप्ति रद्द हो जायेगी. इस जिला में 4017 लाइसेंस धारी है इनमें से मात्र 2500 लोगों ने ऑन लाइन का आवेदन जमा किया है. वही थानावार विधानसभा चुनाव को लेकर 11 जून से शस्त्र सत्यापन का कार्य भी शुरू हो गया है.
इसके लिए सुबह 10 बजे से 5 बजे तक थाना परिसर में ही शस्त्र सत्यापन का कार्य होगा. आर्म्स मजिस्ट्रेट ने बताया कि शस्त्र सत्यापन का कार्य 11 जून, 12 जून ,15 जून ,16 जून ,22 व 23 जून तक क्रमवार होगा. सत्यापन के लिए अनुज्ञप्तिधारी को आना व पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >